शहर

सहारनपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश? रेल पटरी पर मिला लोहे का गेट, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन

Saharanpur Train Incident: सहारनपुर में टपरी रेल जंक्शन के पास उस वक्त बड़ा रेल हादसा होने टल गया जब रेल पटरी पर लोहे का एक गेट रखा मिला। इस घटना को रेल पलटाने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि गाड़ी संख्या 14089 आनंद विहार कोटवाड़ा एक्सप्रेस टपरी रेलवे स्टेशन रवाना हो गई थी जिसे सूचना देकर बीच रास्ते में रोका गया।

Image

टपरी जंक्शन

Photo : Times Now Digital

Saharanpur Train Incident: सहारनपुर में टपरी रेल जंक्शन के पास उस वक्त बड़ा रेल हादसा होने टल गया जब रेल पटरी पर लोहे का एक गेट रखा मिला। इस बीच, आनंद विहार से कोटवाडा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया। ऐसे में इस घटना को रेल पलटाने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है। घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित फाटक के गेटमैन ने टपरी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बाइपास के निकट रेलवे लाइन पर लोहे का गेट पड़े होने की सूचना रेल अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन

इसी बीच, गाड़ी संख्या 14089 आनंद विहार कोटवाड़ा एक्सप्रेस टपरी रेलवे स्टेशन रवाना हो गई थी जिसे सूचना देकर बीच रास्ते में रोका गया। हादसे की आशंका पर ट्रेन चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसी दौरान रेल अधिकारी जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तो रेल पटरी पर लोहे के गेट का एक पल्ला पड़ा नजर आया।

रेल अधिकारियों ने पटरी पर से लोहे का गेट पल्ला हटवाया और मार्ग क्लियर किया। इस दौरान आनंद विहार एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक खड़ी रही तथा बाद में ट्रेन को रवाना किया गया। रेल पटरी पर लोहे के गेट का पल्ला मिलना ट्रेन को पलटाने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article