Rishikesh: पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। यही वजह है कि ऋषिकेश के गंगा का जल स्तर भी बढ़ रहा है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार हो रहे बारिश को देखते हुए लगातार मौसम विभाग चेतावनी दे रहा है। वहीं राज्य सरकार ने एक दिन के लिए चारधाम यात्रा भी रोक लगा दी है। यहां गंगा का बढ़ता जल स्तर खतरे की घंटी दे रहा है। लेकिन, लोग हैं कि स्नान से बाज नहीं आ रहे हैं।
जारी की गई चेतावनी
गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिस कारण चेतावनी के बड़े-बड़े बोर्ड भी लगाएं गए हैं। लोगों को चेतावनी के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। बावजूद इसके लोग हैं कि मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। बारिश के बाद यहां कई जगहों पर लोगों का जाना खतरे से खाली नहीं है। गंगा किसी भी वक्त विकराल रूप ले सकती है। जिसे देखते हुए ही यहां से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन, लोगों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा।
जान जोखिम में डालकर स्नान कर रहे लोग
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, जहां गंगा घाट पर पानी ने अपना घर बना लिया है वहीं गंगा खतरे के निशान पर बह रही है। जारी गए कई निर्देशों और चेतावनी के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर स्नान करने से बाज नहीं आ रहे।
(इनपुट-भाषा)
