शहर

नोएडा की इस सोसायटी से चौंकाने वाला मामला, Pvvnl के पूर्व कर्मचारी ने 9 साल तक की बिजली चोरी

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Pvvnl) के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगातार 9 सालों से बिजली की चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी महागुन मॉडर्न सोसायटी का निवासी है। AOA ने प्रमोद कुमार गुप्ता के फ्लैट पर सभी ड्यूज के बिल को ब्याज और पेनल्टी के साथ भेजे हैं और तुरंत 8 लाख जमा करने को कहा है।

Image

नोएडा में बिजली चोरी की घटना (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • महागुन मॉडर्न सोसायटी के निवासी ने 9 साल तक बिजली चोरी की
  • Pvvnl का रिटायर्ड चीफ इंजीनियर है आरोपी
  • 8 लाख रुपये तुरंत जमा कराने का निर्देश


Noida News: नोएडा की महागुन मॉडर्न सोसायटी से बिचली चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Pvvnl) के एक पूर्व कर्मचारी ने लगातार 9 सालों तक बिजली की चोरी की। महागुन मॉडर्न सोसायटी AOA ने अपार्टमेंट मालिकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस बारे में मैसेज भेजा है, जिसमें कहा है कि Pvvnl के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर (कमर्शियल) प्रमोद कुमार गुप्ता ने जनवरी 2016 से सोसाइटी को लाखों रुपये की चपत लगानी शुरू की। बिजली चोरी का यह सिलसिला अभी तक जारी है।

सोसायटी के प्रीपेट मीटर को उतारकर फेंका

व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए मैसेज में कहा गया कि Pvvnl के भ्रष्ट अधिकारी कैसे पिछले कई सालों से AOA (Apartment owners Association) के बारे में सोसाइटी में भ्रम फैलाते रहते हैं, जिससे खुद उनकी चोरी छुपी रहे। ताजा मामला 534 मिलानो टावर निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता का है, जो पिछले 9 सालों से लगातार बिजली चुरा रहे हैं। मैसेज में आगे कहा गया कि प्रमोद कुमार ने इरादतन सोसायटी के प्रीपेट मीटर को उतार कर फेंक दिया। वे 2016 से अभी तक सोसायटी के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

सभी ड्यूज के बिल फ्लैट पर भेजे

AOA ने प्रमोद कुमार गुप्ता के फ्लैट पर उनके सभी ड्यूज के बिल को ब्याज और पेनल्टी के साथ भेज दिया है। साथ ही उनसे कम से कम 8 लाख रुपये तुरंत जमा कराने को कहा है। जिससे उनके फ्लैट पर प्रीपेड मीटर को फिर से लगाया जा सके। साथ ही बकाया रकम को आगामी 1 महीने में वसूला जा सके। अगर उन्होंने 8 लाख रुपये की रकम को नहीं जमा कराया, तो बिजली सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उनपर बिजली चोरी के अपराध में कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!