दौसा: राजस्थान क्राइम का गढ़ बनता जा रहा है। शुक्रवार को जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां, एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर जयपुर से डॉग स्क्वायड की टीम, FSL और एमओबी की टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।
शादी समारोह में शामिल होने गई थी बच्ची
गुरुलार की रात को दौसा शहर के एक होटल में शादी समारोह के दौरान ये वारदात हुई है। 6 साल की बच्ची परिवारीजनों के साथ एक होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। किसी ने मासूम को अपनी हवश का शिकार बनाया। काफी खोजबीन के बाद बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। तब उसके साथ दरिंदगी की वारदात होने की बात सामने आई।फिलहाल, पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में दौसा जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के आलाधिकारियों के साथ एसपी वन्दिता राणा भी मौके के लिए रवाना हुई हैं। फिलहाल, अज्ञात के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
