राँची

Ranchi Raj Bhavan Garden: राजभवन उद्यान का मंगलवार से आप भी कर सकेंगे दीदार, इतने तरह के हैं फूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 01:58 PM IST

Ranchi Raj Bhawan Park Entry: रांची स्थित राजभवन पार्क में अब आम लोगों भी सैर कर सकेंगे। मंगलवार से यह पार्क आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया। हालांकि पार्क निश्चित अवधि के लिए खोला जा रहा है। इतना ही नहीं लोग इसमें निश्चित समय तक ही एंट्री कर सकेंगे। प्रवेश और निकलने का समय तय कर दिया गया है। गार्डेन में एंट्री के लिए लोगों को अपना परिचय-पत्र दिखाना होगा। यह गार्डेन 50 से अधिक एकड़ में है। यहां 200 से अधिक तरह के फूल हैं।

Image

रांची स्थित राजभवन उद्यान की आमलोग कर कर सकेंगे सैर

KEY HIGHLIGHTS
  • उद्यान 7 फरवरी तक खुला रहेगा
  • सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर सकेंगे सैर
  • उद्यान में दोपहर 1 बजे तक ही होगी एंट्री

Ranchi Raj Bhawan Garden Open: आम लोगों के लिए मंगवाल से राजभवन उद्यान खुल गया। इसमें सात फरवरी तक लोग सैर कर सकेंगे। गेट नंबर दो से लोगों की एंट्री होगी। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, दोपहर एक बजे तक ही उद्यान में लोगों की एंट्री होगी। उद्यान में एंट्री के लिए लोगों को अपना परिचय-पत्र दिखाना होगा। स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं समूह में उद्यान का दीदार कर सकेंगे। यह उद्यायन 52 एकड़ में फैला हुअआ है। इसमें 250 तरह के 15 हजार से अधिक गुलाब के फूल हैं। इतना ही नहीं अशोक उद्यान, बुद्धा गार्डेन, अकबर गार्डेन में मौसमी फूल देख सकेंगे। महात्मा गांधी औषधीय उद्यान, फूलो-झानो उद्यान एवं लिली तालाब भी है।

राजभवन उद्यान परिसर में 9 फव्वारे हैं। इसके अतिरिक्त रुद्राक्ष एववं कल्पतरू के पेड़, पीला बांस, इलायची समेत कई तरह के फल हैं। इनमें संतरा, थाई अमरूद, एप्पल बेर, कई तरह के नींबू हैं। अनेक तरह के पेड़-पौधे भी हैं। इतना ही नहीं बच्चों के लिए खेलने एवं झूलने की व्यवस्था है। आर्ट गैलरी है, जिसमें मनमोहक पेंटिंग, झारखंड की संस्कृति को दिखाती पेंटिंग, सोहराई पेंटिंग, कृत्रिम ऑक्टोपस, कृत्रिम पहाड़, झरना आादि शामिल हैं।

कई लान एवं गार्डेन

राजभवन परिसर में कई लान एवं गार्डेन हैं। इनके नाम महान लोगों के नाम पर हैं। अकबर गार्डेन है, जिसका निर्माण 2005 में हुआ है। इसमें गुलाबों की सैकड़ों प्रजातियां हैं। मूर्ति गार्डेन 15 हजार फीट, लिली पांड 12 हजार फीट का है। राजभवन के एक बड़े हॉल का ननाम बिरसा मंडप है। यहां सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजितत होती हैं। उद्यान में किचन गार्डेन है। इसमें लौंग, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता समेत कई मसालों के पौधे हैं। इसके अतिरिक्त टमाटर, गाजर और बैगर भी है। यह सभी जैविक तरीके से उपजाए जाते हैं। यहां गोबर से खाद बनाई जाती है। एक गोशाला भी है। एक हर्बल मेडिसिनल प्लांट है। इसमें 35 तरह की जड़ी-बूटियां हैं।

एक महीने से उद्यान खुलने का लोग कर रहे थे इंतजार

गौरतलब है कि लोगों को पिछले एक महीने से इस उद्यान के खुलने का इंतजार था। इस उद्यान के खुलने पर हर दिन सैकड़ों लोग यहां आते हैं। खासकर युवक-युवतियों की बहुत अधिक संख्या होती है। यह सेल्फी प्वाइंट बन चुका है। यहां सैर करने के साथ कई तरह की सेल्फी लेते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!