राँची

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2023, 01:55 PM IST

Ranchi News:माओवादियों के घात लगाकर किए हमले में अमित तिवारी और गौतम कुमार नामक दो जवान मारे गए। इलाके में तलाश अभियान चल रहा है।

Image

Naxalite

Photo : BCCL

Ranchi News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माआवोदियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को टोंटो इलाके में हुई।

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा, माओवादियों के घात लगाकर किए हमले में अमित तिवारी और गौतम कुमार नामक दो जवान मारे गए।

इलाके में तलाश अभियान चल रहा है। इस घटना से कुछ दिन पहले इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी थी और एक अन्य घायल हो गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article