Ranchi News: रांची से अब विमान से सफर करने के लिए यात्रियों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। ठंड का मौसम और शादी सीजन को देखते हुए कंपनियों ने विमानों का किराया बढ़ा दिया है। राजधानी से तमाम बड़े शहरों के लिए विमान के किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। रांची से बेंगलुरु का किराया 9129 रुपए से 15353 रुपए हो गया है।
वहीं, रांची से कोलकाता के बीच के किराए में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। इस रूट के लिए यात्रियों को 12780 रुपए से लेकर 13748 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि कुछ दिन पहले तक यात्रियों को 3000 से 3500 रुपए ही किराया देना पड़ता था।
दिल्ली का किराया हुआ 8708
रांची से दिल्ली का किराया अब 7340 रुपए से लेकर 8708 रुपए तक हो गया है। पहले यह 4500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक था। इसी तरह अन्य शहरों के किराए में भी दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।रांची से कोलकाता -12,780-13,748
रांची से चेन्नई 9,176-10,546
रांची-दिल्ली 7,340-8,708
रांची से हैदराबाद 9,697-11,432
रांची से बेंगलुरु 9,129-15,353
रांची से मुंबई 8,603-14,168
रांची से पटना 4,892-5,200
