राँची

Ranchi: रांची में बीच सड़क पर छात्रा से हाथापाई, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 06:27 PM IST

Ranchi Police: राजधानी में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। अब कॉलेज की एक छात्रा के साथ बीच सड़क पर युवक ने हाथापाई की है। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद राहगीरों ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची।

Image

रांची में युवक ने छात्रा से सड़क पर हाथापाई की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास की घटना
  • आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई पुलिस
  • पीड़ित छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दर्ज नहीं कराई प्राथमिकी

Ranchi News: राजधानी में एक ही कॉलेज के छात्र-छात्रा बीच सड़क पर भिड़ गए। युवक ने छात्रा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। छात्रा को पिटता देखकर लोगों ने युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक को जमकर पीटा भी। इसी बीच किसी ने कॉल करके पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। घटना कचहरी चौक के पास की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक और छात्रा के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ है, वह स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि, बुधवार को सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी चौक के पास युवक और छात्रा आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच युवक ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। युवक छात्रा को जबरदस्ती कार में बैठाने लगा। इस पर छात्रा ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर दुकानदारों और राहगीरों ने साहस दिखाया और मौके पर पहुंच गए। फिर युवक को जमकर पीटा। छात्रा से लोगों ने हाथापाई की वजह पूछी, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया।

हिरासत में लिया गया युवक

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाया। इसके बाद उसे लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी के खिलाफ पीड़ित छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई है। वह थाने आई थी। यहां आने के बाद वह वापस कॉलेज चली गई। वहीं, आरोपी युवक का कहना है कि, छात्रा उसकी दोस्त है। दोनों में मामूली बात पर विवाद हुआ था।

छात्रा से की जाएगी पूछताछ

पुलिस अधिकारी का कहना है कि, हाथापाई की शिकार छात्रा से पूछताछ की जाएगी। ताकि मामले की हकीकत पता चल सके। पुलिस का कहना है कि, आरोपी के भय से पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई हो, लेकिन उससे अकेले में पूछताछ की जाएगी। बता दें, इससे पहले भी राजधानी में कई बार इस तरह के मामले सामने आए। कुछ मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में पीड़ित छात्रों की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article