राँची

Rush Free Ranchi: रांची को दो साल में जाम से मिलेगी निजात, इन 3 फ्लाईओवर से राह होगी आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 07:47 PM IST

Ranchi Flyover Construction: राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में तीन फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इन सभी के निर्माण में काफी तेजी आई है। इससे उम्मीद जताई गई है कि दो साल में इन तीनों फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे शहरवासियों को जाम से निजात मिल जाएगी। फिलहाल फ्लाईओवर निर्माण होने के कारण वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Image

रांची में बन रहा फ्लाईओवर (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कांटा टोली फ्लाईओवर का 40 प्रतिशत पूरा हो गया है काम
  • सिरम टोली चौक से डोरंडा राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर का हो गया 20 प्रतिशत काम
  • 468.20 करोड़ रुपए से कराया जा रहा रातू रोड में फ्लाईओवर का काम


Ranchi News: शहर में तीन फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। अधिकतर फ्लाईओवर का काम अब धरातल पर दिखने भी लगा है। कांटा टोली फ्लाईओवर का 40 प्रतिशत काम हो गया है। शेष 60 प्रतिशत काम तेजी से कराया जा रहा है। इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिरम टोली चौक से डोरंडा राजेंद्र चौक तक 2.34 किलोमीटर फ्लाईओवर चार महीने से बन रहा है। इसका 20 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। रातू रोड में 468.20 करोड़ रुपए से फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। रातू रोड फ्लाईओवर का काम 30 प्रतिशत हो गया है। फ्लाईओवर बनवा रहे इंजीनियर का कहना है कि 2024 में तीनों फ्लाईओवर बन जाएंगे। अगले महीने बहुबाजार चौक से कांटा टोली चौक शुरू होगा स्लोपिंग का काम

नगर विकास विभाग की अधिकृत कंपनी डीआरए द्वारा कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जा रहा है।

निर्माण करा रहे इंजीनियर का कहना है कि बहुबाजार चौक से कांटा टोली चौक तक मार्च तक स्लोपिंग का काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही दूसरी ओर भी कोकर शांति नगर से कांटा टोली चौक तक स्लोपिंग का काम शुरू होगा। फ्लाईओवर का निर्माण 44 पिलर बनाया जाना है। इसमें 32 पिलर बन गए हैं। इसके साथ ही आठ पीयर कैप भी बन गया है। 2.240 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर की गति ने रफ्तार पकड़ चुकी है।

हरमू चौक से रातू रोड पिस्का मोड़ तक बन गया 30 प्रतिशत काम

हरमू चौक से रातू रोड पिस्का मोड़ तक फ्लाईओवर का 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगले साल तक शेष निर्माण कार्य भी पूरा करा लिया जाएगा। छह से सात महीने में ही फ्लाईओवर का फाउंडेशन दिखने लगा है। जिस तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है, उसके अनुसार काम पूरा हो जाएगा। जुलाई तक स्लोपिंग का काम पूरा हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के बनने पर रातू रोड जाम मुक्त हो जाएगा।

सिरम टोली चौक से 20 प्रतिशत बन गया सिरम टोली चौक से राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर

सिरम टोली चौक से राजेंद्र चौक तक सिर्फ 4 महीने में 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा गया है। इसमें सिरम टोली चौक से पटेल चौक तक 40 प्रतिशत निर्माण हो गया है। सिरम टोली चौक से पटेल चौक तक 13 में से 5 पिलर खड़ा कर लिया गया है। सात पिलर जल्द खड़े कर लिए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग ने एलएनटी को निर्माण की जिम्मेदारी दी है। अगले साल फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article