राँची

Ranchi: रांची में थाने से महज 300 फीट की दूरी पर युवक को पीटा, मोबाइल छीनकर भागे अपराधी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 04:18 PM IST

Ranchi Police: राजधानी में अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया है। अपराधी थाने के आसपास ही बड़ी वारदात और अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रातू थाना क्षेत्र का है। यहां थाने से महज 300 फीट की दूरी पर अपराधियों ने एक शख्स को पीटा और उससे मोबाइल छीन लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Image

रातू थाने से महज 500 फीट की दूरी पर युवक से मारपीट और लूटपाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रातू थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग से लोग परेशान
  • जीटी सेंटर के पास जितेंद्र ठाकुर से मारपीट और लूटपाट
  • इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की हो चुकी हैं घटनाएं

Crime in Ranchi: रांची पुलिस के लिए बाइकर्स गैंग चुनौती बन गए हैं। खासतौर पर रातू थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का खौफ है। ये बदमाश राहगीरों से सरेआम मारपीट और लूटपाट कर रहे हैं। अब अपराधियों ने रातू थाने से महज 300 फीट की दूरी पर राहगीर से मारपीट की। राहगीर को बुरी तरह से पीटने के बाद अपराधियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। घायल जितेंद्र ठाकुर के मुताबिक घटना दोपहर तीन बजे जीटी सेंटर के पास घटी है।

जितेंद्र मोबाइल से किसी से बात करते आ रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनका मोबाइल छीनना चाहा। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

इस थाना क्षेत्र में राहगीरों से बाइकर्स गैंग द्वारा मारपीट एवं लूटपाट की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इनमें से कुछ मामले ही थाने तक पहुंचते हैं। जबकि अन्य में लोग अपना नाम खराब होने से बचने के लिए थाने में शिकायत तक दर्ज नहीं कराते। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है।

16 अक्टूबर को भी मोबाइल छीनने का हुआ था प्रयास

रातू थाना क्षेत्र में ही 16 अक्टूबर को पिर्रा रोड पर सरेआम एक युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश की गई थी। तब युवक की सजगता से उसका मोबाइल बच गया था, लेकिन मामले में पुलिस ने कोई छानबीन नहीं की थी। अब जितेंद्र ठाकुर के केस में रातू पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच के लिए टीम को लगा दिया गया है। वहीं, पीड़ित जितेंद्र का कहना है कि पुलिस सक्रियता दिखाएगी तो मोबाइल उन्हें जरूर वापस मिल जाएगा। इससे आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। वहीं, दूसरी ओर अपराधियों का मनोबल टूटेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article