Ranchi News: राजधानी में इस साल कई सड़कों का निर्माण होना है। वहीं, पुरानी कुछ सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग ने तय किया है कि, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ी की जाएगी। विभाग ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी निकाल दिया है। टेंडर फाइल करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। 30 जनवरी को टेंडर खोला जाएगा। यह सड़क 33.59 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ी की जाएगी। सड़क की लंबाई 5.300 किलोमीटर है। यह काम चयनित कंपनी को 12 महीने में पूरा करना है।
सड़क चौड़ीकरण के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमीन लेने पर अधिक राशि खर्च की जानी है। पथ निर्माण विभाग ने अब तक 64 करोड़ रुपए भू-अर्जन के लिए दिया है। जबकि भू-अर्जन में अनुमानित खर्च 100 करोड़ रुपए है।
