राँची

झारखंड में ग्रामीणों ने दो नक्सलियों को उतारा मौत के घाट, शव को लगाया ठिकाना; जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लोगों की भीड़ ने दो नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को जंग में फेंक दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव की तलाश भी कर रही है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो माओवादियों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद जंगल में शवों की तलाश शुरू की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को गुदरी प्रखंड में हुई। कोल्हान रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो सदस्यों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, लेकिन उनके शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं। शवों की तलाश में पुलिस के दल जुटे हैं, लेकिन सघन जंगल के कारण उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

एरिया कमांडर की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरू में उन्हें सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर मोटा टाइगर की शुक्रवार को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि गोमिया नामक पीएलएफआई के एक अन्य सदस्य की भी उसी दिन झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदरी प्रखंड में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘शव बरामद होने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने जैसी आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।’’

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा किया और जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे माओवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे राज्य में माओवादी समस्या का करीब 95 प्रतिशत उन्मूलन हो चुका है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में केवल चार-पांच प्रतिशत समस्या बची है, जिसे जल्द समाप्त कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि झारखंड को जल्द से जल्द माओवादियों से मुक्त किया जाए।’’

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article