राँची

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कड़ाके की ठंड के बीच इंद्र देवता मेहरबान; कई जिलों में बारिश

Jharkhand Rain: झारखंड में रांची सहित कई अलग-अलग इलाकों में सोमवार को सुबह के समय बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होती रही। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बने चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। वहीं तापमान में भी गिरावट आई है-

Image

झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Jharkhand Rain: झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बने चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण हुआ है। खराब मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक यानी 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हजारीबाग में 11.8 मिलीमीटर बारिश

बोकारो शहर, 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में सबसे अधिक 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि लोहरदगा में 5.5 मिमी और रांची के नामकुम में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तापमान में 1से2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना है और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार है।

तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ?

अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।’’ उन्होंने कहा कि सोमवार को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article