राँची

झारखंड में 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, घर के बाहर मारी गई गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2023, 03:20 PM IST

पुलिस के मुताबिक, हमलावर मृतक के परिचित ही थे। पुलिस को संदेह है कि जमीन विवाद में व्यक्ति की हत्या की गई। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Image

जमेशदपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज कालिंदी के तौर पर हुई है जो राजमिस्त्री का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, कालिंदी को शुक्रवार शाम को एक फोन आया जब वह डोबो इलाके स्थित अपने घर पर था। पुलिस के अनुसार फोन कॉल के बाद वह अपने घर से बाहर निकला तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिचित थे हमलावर

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि हमलावर पीड़ित के परिचित थे लेकिन घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, परिवार के सदस्यों को संदेह है कि घटना का कारण जमीन विवाद हो सकता है। शेखर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
End of Article