Ranchi Today Weather: राजधानी में शुक्रवार को भी बादल छाए है। कुछ इलाकों में बारिश और वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा समेत कुछ जगहों पर भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिनों तक गर्मी से राहत रहने के आसार हैं। 12 मार्च से फिर से तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान दिन और रात का तापमान बढ़ेगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमाल 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री है। आर्द्रता 49 प्रतिशत है। वहीं, आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। यह 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 17 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
