Ranchi Station News: सोलापुर मंडल अंतर्गत दौंड-मनमाड़ रेलखंड का दोहरीकरण होना है। दूसरी ओर बेलापुर, चितली एवं पुनतांबा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस वजह से 22 मार्च को ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से परिचालित होगी। यह ट्रेन दौंड, वाडी, सिकंदराबाद, बल्हारशाह एवं नागपुर होकर चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस बुधवार और 19 मार्च को अपने तय समय से चार घंटे देर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे की जगह दोपहर 3:25 बजे खुलेगी।
जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड में दोहरीकरण कार्य होना है। इस कारण निवास रोड, भरसेंडी-सुरसराई घाट झारा, सरई ग्राम स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस वजह से 17 मार्च को सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस वाया मुरी अपने तय मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-कटनी मुड़वारा की जगह परिवर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर परिचालित की जाएगी।
