राँची

Bird Flu in Ranchi: रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, सभी मुर्गियों को मारा जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 06:13 PM IST

Ranchi News: झारखंड के एक और शहर में बर्ड फ्लू फैल चुका है। रांची में इस रोग के फैलने की पुष्टि हुई है। अब इसको लेकर एहतियात बरतना भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही जिस इलाके में बर्ड फ्लू पाया गया है, उस क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसको लेकर संबंधित सभी विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। इससे पहले भोपाल में जांच के लिए सैंपल भेजा गया था।

Image

रांची में मुर्गियों में फैल रहा बर्ड फ्लू

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • नगर निगम ने मुर्गी के सैंपल जांच के लिए भेजा था भोपाल
  • राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने की एक सैंपल में रोग की पुष्टि
  • जिस इलाके में फैला है बर्ड फ्लू, उसके आसपास के सक्षी पोल्ट्री का होगा सर्वेक्षण


Ranchi Bird flu Alert: रांची में भी बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। पशुपालन विभाग ने बोकारो में इस रोग के फैलने की सूचना मिलने के बाद रांची में सतर्कता बरतनी शुरू की थी। विभाग ने शहर के जेल रोड, नगर निगम से मुर्गी के सैंपल को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में जांच के लिए भेजा था। संस्थान ने एक सैंपल में बर्ड फ्लू होने की रिपोर्ट दी है। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर तय प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।

वहीं, प्रदेश के पशुपालन निदेशक ने रांची के उपायुक्त एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को अलर्ट जारी किया है। निदेशक ने कहा है कि संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएं। गौरतलब है कि बोकारो के चास में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर केंद्रीय टीम ने इलाके का दौरा कर विस्तृत जांच की थी।

10 किमी परिधि हुआ सर्विलांस जोन घोषित

पशुपालनक निदेशक ने कहा है कि जिस जगह बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उसके एक किलोमीटर इलाके के सभी पोल्ट्री का सर्वेक्षण कराया जाए। इसके लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देशित किया है, जिससे इस इलाके की सभी मुर्गियों को मारने के लिए जल्द निर्णय लिया जा सके। निदेशक ने 10 किलोमीटर परिधि को सर्विलांस जोन घोषित कर वहां निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है, जहां के सैंपल में वायरल मिला है वहां की सभी मुर्गियों को वैज्ञानिक विधि से मारने के लिए भी कहा है।

बर्ड फ्लू होने पर क्या परेशानी

बर्ड फ्लू से संक्रमित मुर्गा को खाने से लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। बर्ड फ्लू होने पर लोगों को बुखार आता है। मांसपेशियों में दर्द, हर समय नाक बहना, कफ की समस्या, पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना, सिर में दर्द, आंखों का लाल हो जाना, दस्त होना आदि लक्षण हैं। बता दें कि बर्ड फ्लू एवियन इंफ्लूएंजा (H5N1) वायरस है। यह पक्षियों में फैलता है और उनके माध्यम से इंसानों को संक्रमित करता है। इस बीमारी से ग्रसित इंसान की मौत भी हो जाती है। हाल में देश के कई शहरों में यह बीमारी फैली है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article