8 Fetuses Found In jharkhand baby: झारखंड के रामगढ़ की रहने वाली 21 दिन की बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकले हैं। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। ऑपरेशन के बच्ची स्वस्थ है। बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। तब सीटी स्कैन में डॉक्टरों को पता लगा कि बच्ची के पेट में ट्यूमर है। इसके बाद रांची स्थित रानी अस्पताल में बच्ची को भर्ती करवाया गया, जहां उसके पेट का ऑपरेशन हुआ तो उसमें से 8 भ्रूण निकले। रानी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि इतनी कम उम्र की बच्ची के पेट से इतने भ्रूण का निकलना संभवतया भारत का पहला मामला है।
बता दें कि इससे पहले बिहार में 40 दिन की बच्ची के पेट से एक भ्रूण निकला था। अब झारखंड के रामगढ़ की बच्ची के पेट से भ्रूण निकालने वाले पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. मो. इमरान का कहना है कि ट्यूमर की शिकायत लेकर बच्ची के परिजन अस्पताल आए थे। अपनी निगरानी में बच्ची को रखकर 21 दिन बाद उसका ऑपरेशन किया गया है।
डेढ़ घंटे लगा ऑपरेशन कर भ्रूण निकालने में
डॉ. इमरान का कहना है कि बच्ची के पेट से एक-एक कर 8 भ्रूण निकाले गए हैं। यह चिकित्सा जगत के आश्चर्यजनक है। हम आगे भी इस पर रिसर्च करेंगे, जिससे दुनिया को यह पता चले कि झारखंड में इस तरह का मामला आया है। इस ऑपरेशन में डेढ़ घंटे समय लगा। फिलहाल बच्ची की देखरेख डॉक्टर की टीम कर रही है। अभी वह स्वस्थ है।
10 लाख में से एक बच्ची में आता है यह मामला
विशेषज्ञ का कहना है कि ऐसा मामला 10 लाख में से एक बच्ची में देखने को मिलता है। अब तक भारत में ऐसे 10 से 11 मामले सामने आए हैं। इसे फिटस इन फेटू कहा जाता है, जिसका मतलब है कि नवजात के पेट में बच्चा। कुछ थ्योरी में बताया गया है कि यह तब होता है जब मां के गर्भ में एक से अधिक बच्चे पल रहे होते हैं। जैसे जुड़वा बच्चे या ट्रिप्लेट। उस दौरान इस डेवलपमेंट की अवधि में कुछ मामलों में एक भ्रूण दूसरे बच्चे के अंदर बढ़ने लगता है। ऐसे में परिजनों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं रहती है। सही समय पर इलाज करने से बच्ची स्वस्थ जीवन जी सकती है।
