झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार की दोपहर एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक पटाखा दुकान में अचानक भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। मामला रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना गांव का है, जो झारखण्ड और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना स्थित एक पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी थी कि मौजूद लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। हालांकि, घायल में तीन बच्चों और दो युवको को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक पांडे ने बताया कि यहां पटाखे की एक दुकान में आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
सीएम ने जताया शोक
इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गढ़वा के रंका प्रखंड में पटाखे की एक दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत की दुखद खबर मिली। ‘मरांग बुरु’ (आदिवासियों के सर्वोच्च देवता) दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा।
