शहर

Rajasthan Rain Red Alert Today:राजस्थान में मॉनसून का कहर, 24 घंटे में भारी बारिश का Red Alert; जानें अगले 3 दिनों का मौसम

Rajasthan Rain Red Alert Today: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। आज रविवार 4 अगस्त को भी विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारां, झालवाड़ा और कोटा में आज बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट (IMD Red Alert For Rajasthan) भी जारी किया है-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर बारिश का रौद्र रूप भी देखने को मिल रहा। आज रविवार 4 अगस्त को भी राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी (IMD Rain Alert Today) कर दिया है। विभाग के अनुसार आज भी बांरा, सवाई, माधोपुर के निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिस कारण जलभराव की स्थिति भी हो सकती है। बूंदी, झालावाड़, कोटा, टोंक जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही उजयपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर के 24 इलाकों में भारी बारिश की आशंका भी है।

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र है। जिसके असर से आने वाले 24 घंटों में जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और जोधपुर के जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र है, जो अब तेज हो जाएगा, इसके असर से आगे वाले 48 घंटों में मध्यप्रदेश से हुए राजस्थान के पूर्वी इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ज्यादातर भागों में इस दौरान भारी बारिश होगी। वहीं कोटा, उदयपुर, अजमेर के कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कहीं-कहीं बारिश का भयंकर रूप देखने को मिल सकता है। आज रविवार 4 अगस्त को कोटा के हिस्सों में बहुत भारी बारिश की आंशका है।

जानें अगले तीन दिनों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 अगस्त को उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर के इलाकों में कहीं -कहीं मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारां, झालवाड़ा और कोटा में आज बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article