शहर

राजस्थान का मौसम (2 April 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बादलों की चादर और बारिश का दौर जारी; जानें अगले 5 दिन मौसम का हाल

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 April 2026: राजस्थान में बेमौसम बारिश का दौर अप्रैल के पहले सप्ताह भी जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

Image

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में आज का मौसम (2 April 2026): राजस्थान में बारिश का मौसम लगातार जारी है। जिससे कहीं राहत तो कहीं आफत का मंजर देखने को मिल रहा है। बारिश ने कई जिलों में गर्मी से राहत तो दिलाई है, लेकिन किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओले के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्थान में जारी बारिश के मौसम के पीछे लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ शामिल हैं। आज से और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। आज भी राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में 2 और 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल गरजने-बिजली गिरने के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। 3 अप्रैल को राजस्थान के इन चार जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई अन्य जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। जिनमें हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली, राजसमंद, कोटा, बूंदी, चितौड़गढ़ और उदयपुर शामिल हैं।

7 अप्रैल को एक और नया विक्षोभ होगा एक्टिव

4 अप्रैल को भी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई। राजस्थान में 7 अप्रैल तक आंधी-बारिश का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 7-8 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके कारण राजस्थान के मौसम में फिलहाल बदलाव जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म चित्तौड़गढ़ रहा, यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा में दिन का पारा 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बुधवार को गंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं नागौर, टोंक, सीकर समेत कई जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में भी हल्के बादल छाए रहे, जिससे धूप का प्रभाव कम रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article