शहर

राजस्थान का मौसम (10 Jan 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कोहरे और ठंड का कहर; अगले 2-3 दिन मौसम रहेगा बेहद ठंडा, IMD का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Jan 2026: राजस्थान में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के बाद मौसम ने सर्द और कोहरे भरे रूप में अपना असर दिखाया है। बीते घंटों के दौरान, अलवर समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए शुष्क मौसम और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

Rajasthan Weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज का मौसम (10 Jan 2026): बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के असर से राजस्थान में घना कोहरा और सर्द मौसम छाया हुआ है। शुक्रवार सुबह अलवर जिले के सोडावास और आसपास के गांवों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 2-3 दिन विशेषकर पश्चिमी राजस्थान, बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और कोटा के कई हिस्सों में घना से बेहद घना कोहरा रहने की संभावना है। कोहरे और बादलों के बने रहने के कारण तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है। वर्तमान में बनी ठंड की स्थिति राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

क्या है IMD का पूर्वानुमान?

राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर के उत्तरी हिस्सों में हल्की वर्षा हुई है। अभी भी उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आस-पास बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण विभाग ने सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। भविष्य के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

राजधानी जयपुर के तापमान का पूर्वानुमान

दिनअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
शनिवार22°10°
रविवार22°10°
सोमवार22°
मंगलवार23°

यहां रहेगा बेहद घना कोहरा

मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 2-3 दिन विशेषकर पश्चिमी राजस्थान, बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और कोटा के कई इलाकों में घना से बेहद घना कोहरा रहने की संभावना है। कोहरे और बादलों के बने रहने के कारण तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है। वर्तमान में बनी ठंड की स्थिति राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक बनी रहने की उम्मीद है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने मेघगर्जन और बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। लोगों से आग्रह किया गया है कि मेघगर्जन के दौरान किसी सुरक्षित और पक्के स्थान पर शरण लें और पेड़ों के नीचे न खड़े हों। बिजली कड़कने के समय खुले मैदान या ऊंची जगहों पर रहना खतरे से खाली नहीं है। मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article