रायपुर

विश्व आदिवासी दिवस: मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 9, 2023, 06:02 PM IST

सीएम बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर जिला मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसके तहत कौन-कौन से कार्य किए जाने हैं, जानिए।

Image

CM Baghel

World Tribal Day: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 9 अगस्त 2023 को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर जिलेवासियों को 637 करोड़ रुपए से अधिक के लागत के 2300 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 486 करोड़ 70 लाख 76 हजार रुपये लागत के 1838 कार्यों का भूमिपूजन और 150 करोड़ 32 लाख रुपए लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इन कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 32 करोड़ 89 लाख रुपये लागत के 198 कार्यों, नगर निगम जगदलपुर के 10 करोड़ 27 लाख 68 हजार रुपए लागत के 113 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 12 करोड़ 48 लाख 27 हजार रुपए लागत के 18 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर -2 के 30 करोड़ 80 लाख 90 हजार रुपए लागत के 14 कार्यों, जनपद पंचायत बकावण्ड के 1 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपए लागत के 49 कार्यों, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 1 करोड़ 99 लाख 76 हजार रुपए लागत के 34 कार्यों, जनपद पंचायत दरभा के 61 लाख 95 हजार रुपए लागत के 14 कार्यों, जनपद पंचायत जगदलपुर के 61 लाख 96 हजार रुपए लागत के 14 कार्यों, जनपद पंचायत तोकापाल के 1 करोड़ 3 लाख 80 हजार रुपए लागत के 17 कार्यों, जनपद पंचायत बास्तानार के 1 करोड़ 18 लाख 27 हजार रुपए लागत के 20 कार्यों, जनपद पंचायत बस्तर के 2 करोड़ 47 लाख 36 हजार रुपए लागत के 56 कार्यों के भूमिपूजन शामिल हैं।

करोड़ों की लागत के कार्यों का भूमिपूजन

इसके अलावा जल जीवन मिशन के 220 करोड़ 78 लाख 84 हजार रुपए लागत के 150 कार्यों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 1 करोड़ 94 लाख 10 हजार रुपए लागत के 120 कार्यों, जिला मिशन समन्वयक-समग्र शिक्षा के 5 करोड़ 23 लाख लागत के 291 कार्यों, उप संचालक उद्यानिकी के 5 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के 1 करोड़ 47 लाख 89 हजार रुपए लागत के 1 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत 25 करोड़ 22 लाख रूपए लागत के 14 कार्यों, लोक निर्माण विद्युत एवं यांत्रिकी के 1 करोड़ 3 लाख रूपए लागत के 1 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 10 करोड़ 23 लाख 51 हजार रुपए लागत के 4 कार्यों, जल संसाधन विभाग के 14 करोड़ 84 लाख 61 हजार रुपए लागत के 6 कार्यों, नीति आयोग मद से 12 करोड़ 22 लाख 82 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों, शिक्षा विभाग के 37 करोड़ 46 लाख 33 हजार रुपए लागत के 490 कार्यों, क्रेडा विभाग के 29 करोड़ 83 लाख रुपए लागत के 190 कार्यों और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत 24 करोड़ 56 लाख 29 हजार रुपए लागत के 4 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

इन कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री बघेल ने लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 64 करोड़ 71 लाख 11 हजार रुपए लागत के 20 कार्यों, सीजीएमएसई के 1 करोड़ 67 लाख 60 हजार रुपए लागत के 8 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-2 के 9 करोड़ 44 लाख रुपए लागत के 4 कार्यों, जनपद पंचायत बकावण्ड के 5 करोड़ 6 लाख 84 हजार रुपए लागत के 122 कार्यों, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 2 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपए लागत के 29 कार्यों, जनपद पंचायत जगदलपुर के 5 करोड़ 56 लाख 34 हजार रुपए लागत के 86 कार्यों, जनपद पंचायत तोकापाल के 2 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए लागत के 45 कार्यों, जनपद पंचायत बास्तानार के 20 लाख रुपए लागत के 4 कार्यों, जनपद पंचायत बस्तर के 39 लाख 50 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों, जल जीवन मिशन के 4 करोड़ 19 लाख 55 हजार रुपए लागत के 11 कार्यों, जिला मिशन समन्वयक-समग्र शिक्षा के 18 करोड़ 50 लाख रुपए लागत के 100 कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत 69 लाख रुपए लागत का 1 कार्य, जल संसाधन विभाग के 11 करोड़ 44 लाख 68 हजार रुपए लागत के 4 कार्यों, मनरेगा अन्तर्गत के 5 करोड़ 77 लाख रुपए लागत के 12 कार्यों और मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत 18 करोड़ 39 लाख 52 हजार रुपए लागत के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

End of Article