रायपुर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत, दो घायल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें पति पत्नी भी शामिल थे। वहीं, दो अन्य युवती घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और दो युवती घायल हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव के पास की है जब पामगढ़ निवासी मन्नू नायक अपनी पत्नी उमा देवी और दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल पर डेराडीह गांव जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि राहौद गांव निवासी सूरज यादव की मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई तथा दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग नीचे गिर गये तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मन्नू, उनकी पत्नी उमा और सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा मन्नू की दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ग्रामीणों ने किया हंगामा

अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बालिकाओं का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ की। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लोगों को शांत कराए जाने के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article