रायपुर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता; सुकमा में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री तहस-नहस, भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की अवैध विस्फोटक निर्माण इकाई को नष्ट कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। ऑपरेशन में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने माओवादियों की बड़ी साजिशों को नाकाम कर दिया।

Image

सुकमा नक्सली ऑपरेशन (फोटो: एएनआई)

Photo : ANI

Sukma Naxalite Operation: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने यहां माओवादियों की अवैध विस्फोटक निर्माण इकाई (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) को नष्ट कर दिया।

इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं, जो माओवादियों द्वारा हथियार और बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) जैसी बड़ी घातक वस्तुएं बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे थे। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के ऑपरेशन 'प्रहार' का हिस्सा थी, जिसमें उन्हें महत्वपूर्ण सफलता मिली।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बरामद सामग्री से संकेत मिलता है कि माओवादी बड़ी साजिशों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। फैक्ट्री में हथियार, बीजीएल लॉन्चर और निर्माण के लिए जरूरी मशीनें और उपकरण पाए गए। सुरक्षा बलों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे माओवादी प्रभाव क्षेत्र लगातार कम हो रहा है। लगातार सफल अभियानों और सुरक्षा बलों के दबाव के चलते माओवादी अपने ठिकाने और हथियार डंप छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article