रायपुर

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित, CM बघेल ने दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 01:42 PM IST

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने डॉ. पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की गई है।

Image

डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2023 के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्राचार्य डॉ. पाण्डेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित करेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने डॉ. पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की गई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य डॉ. पाण्डेय का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए होने से अन्य स्कूलों के शिक्षकों एवं प्राचार्यों को प्रेरणा मिलेगी। स्कूल शिक्षा के लिए इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से सरगुजा जिले सहित प्रदेश के शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित डॉ. बृजेश पाण्डेय ने विज्ञान के प्रति अभिरूचि जगाने के साथ बाल वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। उनके दिशा-निर्देशन में कई बाल वैज्ञानिकों का मॉडल राष्ट्रीय स्तर में प्रदर्शित हो चुका है। डॉ. पाण्डेय वर्ष 2018 में राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है। प्राथमिक शिक्षा के बच्चों के लिए एक्टिविटी बुक के निर्धारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article