रायपुर

राहुल ने खत्म की छत्तीसगढ़ की बगावत! चुनाव से पहले बदले टीएस सिंह देव के सुर, बोले- नहीं बदलेगा सीएम फेस

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 28, 2023, 05:54 PM IST

Chhattisgarh News: टीएस सिंह देव ने कहा, हमें पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण और मीडिया रिपोर्टों से बहुत सकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है। हमने बीते पांच साल में जो कुछ किया है, उसके आधार पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, आगामी चुनाव में सीएम का चेहरा बदले जाने की कोई संभावना नहीं है।

Image

टीएस सिंह देव

Photo : PTI

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार है। पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की अहम बैठक हुई। पार्टी ने राज्य में फिर से सरकार बनाने के लिए अहम रणनीति पर चर्चा की। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी यहां सत्ता में वापसी के लिए जोर-शोर से कोशिश कर रही है।

इस बीच छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के मुख्य प्रतिद्वंदी माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव की ओर से बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सीएम का चेहरा बदले जाने की संभावना से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने पांच साल के वर्षों के दौरान काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी। बता दें, टीएस सिंह देव 2018 के विधानसभा चुनाव में सीएम पद के प्रबल दावेदारों में से एक थे।

सीएम का चेहरा बदलने की कोई संभावना नहीं

एक सवाल के जवाब में टीएस सिंह देव ने कहा, हमें पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण और मीडिया रिपोर्टों से बहुत सकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है। हमने बीते पांच साल में जो कुछ किया है, उसके आधार पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, आगामी चुनाव में सीएम का चेहरा बदले जाने की कोई संभावना नहीं है। सिंह देव ने आगे कहा, जब आप सरकार में होते हैं, तो सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता। हम सभी बातों को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

चुनाव के बाद दिखाए थे बागी तेवर

बता दें, 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने काफी बागी तेवर दिखाए थे। वह भूपेश बघेल के बाद सीएम पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच कलह की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। इसको लेकर छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस नेताओं की कई बैठकें भी होती रही हैं। अब सिंह देव, भूपेश बघेल के पाले में खड़े नजर आ रहे हैं।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article