रायपुर

रायपुर AIIMS में जमकर चला चाकू, 'सिरफिरे' ने ASI और कॉन्स्टेबल को किया लहुलुहान

रायपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने एम्स में चाकू लहराकर सबको डरा दिया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस को सूचित किया गया और बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उस सिरफिरे पर काबू पाया। मानसिक रोगी ने इस दौरान ASI और पुलिस कॉन्स्टेबल को चाकू मारकर घायल भी कर दिया।

Image

रायपुर एम्स में हुआ हंगामा

Photo : Twitter

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के AIIMS में शुक्रवार को अफरातफरी मच गई। यहां इलाज के लिए पहुंचा एक शख्स अस्पताल से बाहर भाग गया और यहां सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। दरअसल ओमप्रकाश शाह नाम का यह शख्स मानसिक रोगी है। ओमप्रकाश हाथ में चाकू लेकर सरे राह लोगों को डराता रहा। इस बीच डरे-सहमे लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर आमानाका पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिसकर्मी ओमप्रकाश को पकड़ने लगे, उसने ASI और कॉन्स्टेबल को चाकू मारकर घायल कर दिया।

हालांकि, बाद में किसी तरह से ओमप्रकाश पर काबू पाया गया और उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल में उसका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय ओमप्रकाश शाह मानसिक रोगी है और वह यहां के बीरगांव उरला का निवासी है।

पुलिस ने जानकारी दी कि शुक्रवार को ओमप्रकाश के पिता और परिजन उसे इलाज के लिए AIIMS अस्पताल लेकर आए थे। लेकिन इस दौरान ओमप्रकाश किसी तरह से उनके नियंत्रण से बहर हो गया और भागकर अस्पताल परिसर के बाहर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंच गया। यहां वह हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने लगा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

एक मानसिक रोगी के हाथ में चाकू होने से वहां गंभीर घटना घट सकती थी। मौके पर पहुंचे ASI सुरेश मिश्रा और कॉन्स्टेबल भारतेंदु साहू व अन्य पुलिसकर्मियों में अपनी जान की परवाह किए बिना ओमप्रकाश को घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने उससे चाकू छीनने की कोशिश की तो ओमप्रकाश ने ASI और कॉन्स्टेबल को घायल कर दिया।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article