रायपुर

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को फिर लगा झटका; कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शनिवार को एक बार फिर झटका लगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल, ईडी की पांच दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया था।

Image

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शनिवार को एक बार फिर झटका लगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल, ईडी की पांच दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया था जहां पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने चैतन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

'जांच में सहयोग नहीं कर रहे चैतन्य'

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि शराब घोटाले में हमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की भूमिका का पता चला और उन्हें गिरफ्तार किया गया... उनकी पांच दिन की पुलिस रिमांड आज पूरी हो गई और हमने कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की, जो मंजूर कर ली गई है। अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी... वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article