रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने की सौजन्य मुलाकात, जताया आभार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 09:20 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सौजन्य मुलाकात कर कर्मचारियों के हित में किए गए घोषणाओं के लिए आभार जताया।

Image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों के हित में किए गए घोषणाओं के बाद से उनमें भारी हर्ष व्याप्त है। कर्मचारीगण मुख्यमंत्री से लगातार मुलाकात कर उन्हें आभार व्यक्त कर रहे है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री से विधानसभा में पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सौजन्य मुलाकात कर कर्मचारियों के हित में किए गए घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री वेदराम सोनकर सहित संघ के सदस्यगण चोवाराम साहू, श्री एस. कुमार नेताम, घनाराम साहू, मिनिष मिश्रा एवं श्रीमती दंतेश्वरी निषाद मौजूद थे।

अनुपूरक बजट में विधानसभा में कई बड़ी घोषणा

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article