रायपुर

Chhattisgarh: जनता का हालचाल लेने अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, लापरवाही देखकर अधिकारी को लगाई फटकार

सुशासन तिहार के तहत आम जनता की समस्याओं का समाधान करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने के लिए आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अचानक जीपीएम जिले के एक गांव पहुंच गए। वहां उन्होंने लोगों से बात की और लोगों की शिकायत पर एक अधिकारी को फटकार भी लगाई।

Image

ग्रामीणों से बात करते मुख्यमंत्री

Photo : Times Now Digital

Chhattisgarh News: रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के चुकतीपानी गांव में अचानक पहुंच गए। वो सुशासन तिहार के तहत लोगों से योजनाओं का हालचाल लेने पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर देखते है बैगा बाहुल्य गांव में लोगों की भीड़ लग गई और अपने बीच में मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीणों से बात करके उन्होंने सरकार के काम करने के तरीके पर प्रतिकिया ली। लोगों से किसी तरह की दिक्कत परेशानी भी पूछी।

लोगों की सुनी शिकायत

बैगा समुदाय के ग्राम प्रमुख ने मुख्यमंत्री को गुड़हल की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और ग्रामीण रैता बैगा ने तेंदू फल से भरी टोकरी देकर मुख्यमंत्री का गांव में आने के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के बारे में पूछा। ये सुशासन तिहार का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना है।

इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर PHE विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) के सब इंजीनियर को मुख्यमंत्री ने जमकर फटकार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। साय ने इस दौरान पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखकर पानी की बरबादी करने पर भी नाराजगी जाहिर की।

योजनाओं पर की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब को आवास देने का सरकार अपना सबसे बड़ा वायदा पूरा कर रही है और इसी क्रम में चुकतीपानी में भी 179 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के बारे में महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया कि वो योजना के पैसों से स्व सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) बनाकर काम कर रही हैं और घरेलू खाद से सब्जियां उगाकर उसे नजदीक के सभी मंडी में बेचकर आय अर्जित कर रही हैं। स्थानीय महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट में उगाई गई लाल भाजी को मुख्यमंत्री को भेंट भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर चुकतीपानी गांव के मिडिल स्कूल की मरम्मत करने की घोषणा की और साथ ही स्कूल के मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article