दंतेवाड़ा : पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की आबोहवा तेजी से बदली है। इस बदले परिवेश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती गांव मुलेर में चौपाल लगाई। यह वही इलाका है, जहां कभी सामान्य व्यक्ति की जाने की हिम्मत नहीं होती थी। सीएम साय सुशासन तिहार के तहत आज अचानक दंतेवाड़ा जिले ग्राम मूलेर पहुंचे। मूलेर दंतेवाड़ा-सुकमा जिला के सीमावर्ती ग्राम है जो नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) योजना के अंतर्गत विकास कार्य को गति दिया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर खाट में बैठकर ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भी प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र जशपुर का आदिवासी हूं अपनों के बीच पहुंचकर अच्छा लग रहा हूं। सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप लोगों तक पहुंच रही की नहीं ये आप लोगों से चर्चा करने हम पहुचे हैं।
इमली पेड़ के नीचे आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर गदगद हुए और मुख्यमंत्री का गौर मुकुट पहनाकर, स्थानीय प्राकृतिक संसाधन महुआ आमपत्ती का हार और छिंद के पत्ती से बने गुलदस्ता से स्वागत किए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने मुलेर में राशन दुकान का अवलोकन किया। ग्रामीणों को मिलने वाले खा़द्य सामाग्री की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन किया। बच्चों से बात की, उन्हें चॉकलेट बांटी। मुख्यमंत्री ने चौपाल में ग्रामीणों की मांग पर उप स्वास्थ्य केन्द्र, सड़क, पुलिया निर्माण और माता मंदिर के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति प्रदान की।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
