रायपुर

सीएम भूपेश बघेल ने पूरा किया 8 साल की वर्षा से किया वादा, रायपुर एम्स में हुई सफल सर्जरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 12:19 AM IST

Hearing Impaired Varsha Surgery: 8 साल की नन्हीं बच्ची वर्षा मिश्रा जो श्रवण बाधित थी उसके इलाज के लिए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने वायदा किया था, उसे पूरा कर दिया है और उसे रायपुर AIIMS में भर्ती कर उसका इलाज कर दिया गया है, इसे लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Image

इस सर्जरी के बाद अब वर्षा पूरी तरीके से सुन पायेगी

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधानसभाओं के दौरे कर रहे हैं। मनेंद्रगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की नन्हीं बच्ची वर्षा मिश्रा अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने वर्षा को अपने पास बुलाया और उनके परिजनों से बात की।

वर्षा के पिता मुकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो श्रवण बाधित है और उसे इलाज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल ही वर्षा के उचित इलाज कराने का निर्देश दिया था।

वर्षा का सफल काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी

हल्दीबाड़ी, चिरमिरी की रहने वाली वर्षा के इलाज के लिए काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किये जाने की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में वर्षा को भर्ती कराया गया। एम्स के कुशल चिकित्सकों के हाथों वर्षा का सफल काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किया गया है।

अब वर्षा पूरी तरीके से सुन पायेगी

इस सर्जरी के बाद अब वर्षा पूरी तरीके से सुन पायेगी। वर्षा की सफल सर्जरी के बाद उसके पिता श्री मुकेश मिश्रा एवं अन्य परिजनों द्वारा अत्यंत खुशी एवं संतोष के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article