Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज(सोमवार) को यहां अपने निवास कार्यालय में संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के काम को बखूबी अंजाम दिया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि कोसा एवं बुनकर व्यवसाय को प्रदेश से लेकर विदेशों तक ख्याति दिलाने में बिसाहू दास महंत जी का अतुलनीय योगदान रहा है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के नाम पर हर साल राज्य के श्रेष्ठ बुनकरों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य सरकार द्वारा मंहत जी के सम्मान में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का नामकरण स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा किया गया है। सीएम बघेल ने कहा कि हमारे पुरोधा विकास की जो विरासत छोड़ गए हैं, उसे नये आयाम देने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन उपस्थित रहे।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
