रायपुर

'मैंने गरीबी को करीब से देखा...', नवा रायपुर में PM मोदी बोले- विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajat Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने गरीबी को करीब से देखा है, इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

Chhattisgarh Rajat Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी को करीब से देखा है, इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह में छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों के साथ-साथ सहभागी बनना, मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आप सब जानते हैं कि मैंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पहले का दौर भी देखा है। और बीते 25 साल में सफर का साक्षी का भी रहा हूं, इसलिए इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनना, मेरे लिए भी अद्भुत अनुभूति है।

उन्होंने कहा कि 25 साल का ये कालखंड पूरा हुआ है और आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है। 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपके सपनों का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा था, साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छूएगा। और छत्तीसगढ़ आज विकास के पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला है। यहां आने से पहले भी मुझे आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण करने का अवसर मिला। इस मंच से भी लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

छत्तीसगढ़ के गावों में 40,000 KM का सड़कों का नेटवर्क

उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ बना था, तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था। उस समय बहुत सारे गांवों में सड़कों का नामो-निशान तक नहीं था। आज छत्तीसगढ़ के गांवों में सड़कों का नेटवर्क 40 हजार किमी तक पहुंचा है। बीते 11 वर्षों में छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में वंदे भारत जैसी तेज गति की ट्रेने चल रही हैं। कभी छत्तीसगढ़ सिर्फ कच्चे माल के निर्यात के लिए जाना जाता था, आज छत्तीसगढ़ एक इंडस्ट्रियल स्टेट के रूप में भी नई भूमिका में सामने आ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश ने मुझे सेवा का मौका दिया तो मैंने गरीब कल्याण पर बल दिया। गरीब की दवाई, गरीब की कमाई, गरीब की पढ़ाई और गरीब की सिंचाई की सुविधा... इस पर हमारी सरकार ने बहुत फोकस किया है। 25 साल पहले हमारे इस छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज था, इस पर हमारी सरकार ने बहुत फोकस किया है। आज छत्तीसगढ़ में 14 मेडिकल कॉलेज हैं। हमारे रायपुर में एम्स है।

हर गरीब को पक्का घर देने का संकल्प

उन्होंने कहा कि हमने हर गरीब को पक्का घर देने का संकल्प लिया है। बीते 11 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए हैं। अब हम 3 करोड़ और नए घर बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। आज के दिन भी, एक साथ छत्तीसगढ़ में साढ़े 3 लाख से अधिक परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं। ये दिखाता है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गरीबों को घर देने के लिए कितनी गंभीरता से काम कर ही है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article