रायपुर

Chennai-Raipur Flight: मधुमक्खियों ने रोक दी फ्लाइट, दो घंटे तक फंसे रहे यात्री; जानें पूरा माजरा

Bees Attack on Flight: चेन्नई से रायपुर आ रही फ्लाइट पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस वजह से फ्लाइट दो घंटे की देरी से उड़ी। इस दौरान, करीब 150 यात्री फंसे रहे।

Image

फ्लाइट की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाइट पर मधुमक्खियों का हमला।
  • दो घंटे की देरी से विमान ने भरी उड़ान।
  • एयरपोर्ट पर 150 यात्री फंसे रहे।

Bees Attack on Flight: चेन्नई से रायपुर आने वाली फ्लाइट को सोमवार को मधुक्खियों ने दो घंटे तक रोक दी! दरअसल, चेन्नई से एक फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी, जिसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आना था, यह सुबह 8.20 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन समय से उड़ान नहीं भर पाई, क्योंकि इस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिस वजह से विमान के उड़ान में दो घंटे तक देरी हुई।

विमान पर मधुमक्खियों का हमला

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई6797 रायपुर आ रही थी, जिस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां विमान के पिछले हिस्से में घुस गईं। इसके बाद किसी तरह मुश्किल से उसे वहां से भगाया गया और फिर विमान ने उड़ान भरी। मधुमक्खियों को भगाने के लिए प्लास्टिक का सहारा लिया।

दो घंटे देरी से भरी उड़ान

बता दें कि उड़ान भरने से ठीक पहले रनवे पर हजारों की संख्या में मधुमक्खियां पहुंच गई। इस वजह से यात्रियों को बस के अंदर ही रखा गया। इस दौरान करीब 150 लोग फंसे रहे। इनमें छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता मितुल कोठरी भी शामिल थे, जिनकी फ्लाइट मधुमक्खियों की वजह से लेट हुई।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article