रायपुर

छत्तीसगढ़ में हिंसक रास्ता छोड़ रहे नक्सली; बीजापुर में 103 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 49 पर था एक करोड़ का इनाम

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 103 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 49 माओवादियों पर कुल 1.63 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

Image

बीजापुर में 103 नक्सलियों ने किया सरेंडर (फोटो साभार: @BijapurPolice)

Photo : Twitter

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 49 नक्सलियों पर कुल 1.63 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। हथियार डालने वाले नक्सलियों में 22 महिलाएं भी शामिल हैं।

किस पर कितना था इनाम?

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में शामिल डिविजनल कमेटी सदस्य लच्छु पूनेम ऊर्फ संतोष (36), प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य गुड्डू फरसा उर्फ विजय (30), भीमा सोढी उर्फ कमल सिंह (45), कंपनी नंबर 10 की पार्टी सदस्या हिडमे फरसा उर्फ मीना (26) और कंपनी नंबर एक की पार्टी सदस्या सुखमती ओयाम (27) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इनके अलावा आत्मसमर्पण करने वाले चार नक्सलियों के पर पांच-पांच लाख रुपये, 15 नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये, 10 नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये, 12 नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपये और तीन नक्सलियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिविजनल कमेटी सदस्य, प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य, प्लाटून पार्टी सदस्य, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष, मिलिशिया कमांडर, डिप्टी कमांडर और जनताना सरकार अध्यक्ष जैसे पदों पर काम करने वाले नक्सली भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा शिविरों की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली और शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है।

अधिकारियों ने दावा किया कि सुरक्षाबलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी और राज्य शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठनों के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के कारण नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने के लिए आत्मसमर्पण किया है।

अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में मुठभेड़ों में नक्सली संगठनों के शीर्ष नेताओं के मारे जाने और संगठन छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल होने से संगठन की रणनीतिक क्षमता पर गहरा असर पड़ा है। विशेष रूप से रेवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (RPC) के सदस्य बड़ी संख्या में मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरपीसी में नेतृत्वहीनता और दिशाहीनता, सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति, पुनर्वास नीति की पारदर्शिता और भरोसेमंद क्रियान्वयन और परिवार और समाज से पुनः जुड़ने की इच्छा ने इन्हे मुख्यधारा में लौटने की दिशा दी है ।

अधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू की गई नक्सल उन्मूलन नीति और ‘नियद नेल्लानार’ योजना ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी 2025 से अब तक 421 नक्सली गिरफ्तार किसे गए हैं और अन्य 410 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 137 नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 से अब तक नक्सली घटनाओं में संलिप्त 924 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 599 अन्य माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं इस अवधि के दौरान जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 195 नक्सली मारे गए हैं।

इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के भी शामिल होने की संभावना थी। राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई रामलीला आयोजनों और रावण दहन के कार्यक्रमों में अव्यवस्था की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर मंच और पंडाल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे दर्शकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!