शहर

पारिवारिक कलह ने छीनी 4 जिदंगी! जबलपुर में रेलकर्मी ने परिवार समेत ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

जबलपुर के सिहोदा गांव में एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद है।

Image

जबलपुर में परिवार ने की आत्महत्या

Jabalpur Suicide Case: जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक कलह के चलते एक रेलवे कर्मचारी ने अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने बाइक से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ट्रेने के सामने कूदकर जान दे दी। इस घटना का पता चलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इन लोगों को पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबलपुर की भेड़ाघाट पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों के साथ ही आसपास के रहने लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

सिहोदा गांव की घटना

यह घटना जबलपुर से लगे भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सिहोदा गांव की है। जहां नरेंद्र चढ़ार नाम का व्यक्ति रेलवे में ट्रैकमेन के पद पर था। उसने अपनी पत्नी रीना चढ़ार, छह साल की सानवी और तीन माह की मानवी के साथ अपनी जिदंगी कत्म कर ली। सिहोदा गांव से लगे देघोरी नहर के पास रेलवे लाइन पर 4 शवों के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टुकड़ों में बंटे शवों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा। इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है।

वास्तविक कारणों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस को अब तक की जांच में मौत के वास्तविक कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मृतक नरेंद्र चढ़ार पारिवारिक कलह के चलते कई महीनों से परेशान चल रहा था। लोगों के अनुसार नरेंद्र का उसकी मां के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। जिसके बारे में उसने अपने ससुराल को भी बताया था। अपनी मां से विवाद होने के बाद नरेंद्र उन्हें धमकी भी दिया करता था कि अगर वह ज्यादा परेशान हुआ तो किसी दिन ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article