शहर

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गोल्डी बराड़ से जुड़े गैंग का किया पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने विदेश में सक्रिय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े एक बड़े अपराध गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह राज्य में अराजकता फैलाने और जबरन वसूली जैसी घटनाओं में शामिल था।

Image

पंजाब में भगोड़े गैंगस्टर से जुड़े जबरन वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़ (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Punjab News: पंजाब पुलिस ने रविवार को दावा किया कि उसने विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े एक अवैध हथियार और जबरन वसूली के गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर दिया है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्तौल सहित 12 अत्याधुनिक हथियार, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त कहा कि इन आरोपियों को तीन सप्ताह तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह राज्य में अराजकता फैलाने के लिए हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और हत्याओं जैसी गतिविधियों में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और बाकी सदस्यों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि ये आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम में अपराध करने की साजिश रच रहे थे।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article