Punjab News: बठिंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों को बढ़ावा देने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। बीते दिन ही उसका पिस्टल लहराते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह पिस्टल लोड करती दिख रही थी। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया। सदर थाना प्रमुख जसविंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने और उन्हें प्रमोट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
हथियारों के साथ कई वीडियो अपलोड किए
गिरफ्तार युवती की पहचान बठिंडा निवासी वीरपाल कौर पत्नी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग पंजाबी गानों पर हथियारों के साथ कई वीडियो अपलोड किए थे। ये वीडियो पंजाब सरकार द्वारा जारी सख्त दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। बठिंडा की एसएसपी अमनीत कोंडल ने लोगों से। हथियारों के बढ़ावा न देने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
इससे पहले अमृतसर के अजनाला में भी पंजाबी सिंगर रमनदीप सिंह उर्फ रमी रंधावा के खिलाफ भी पंजाब पलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के पदर्शन को लेकर एक FIR दर्ज की थी।
अजनाला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रमी रंधावा की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। रमी रंधावा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला गया था जिसमें हथियारों की खुलेआम नुमाइश की गई थी जबकि पंजाब सरकार ने ऐसे हथियारों के किसी भी प्रकार से प्रदर्शन गानों के वीडियो में इस्तेमाल पर रोक लगाई हुई है ताकि गन कल्चर को रोका जा सके। इसलिए चाहे कोई सिंगर हो या साधारण नागरिक गन कल्चर बढ़ाने वाले वीडियो पर एक्शन लिया जा रहा है।
