शहर

Punjab-Haryana Weather Today: फ्रीजर मोड में पंजाब-हरियाणा, दिन भी नहीं बख्श रही सर्दी; जानें कब मिलेगी राहत?

पंजाब-हरियाणा का मौसम (पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Jan 2026: मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा और पंजाब में कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही शीतलहर का प्रभाव भी कई हिस्सों में बना रहेगा। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम (09 Jan 2026): पंजाब और हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दोनों ही राज्यों में कोहरे का प्रकोप भी लगातार जारी है। साथ ही शीतलहर के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में लोहड़ी तक लोगों को तेज ठंड और कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं हरियाणा में भी पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है। आज सुबह फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की बारिश भी देखने को मिली। जिससे कंपकंपी और गलन का एहसास और बढ़ गया है। हालांकि बारिश के कारण कोहरा छंट गया है। दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें गुरुग्राम, हिसार, जींद, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, पलवल और नूंह शामिल हैं। शीतलहर के प्रभाव से राज्य में दिन का पारा भी नीचे लुढ़क रहा है। गुरुवार को भी 8 जिलों में शीतलहर जैसे हालात देखने को मिले। जिसके कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया।

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
हिसार6 डिग्री14.1 डिग्री
नारनौल4 डिग्री13.6 डिग्री
भिवानी4.5 डिग्री15.5 डिग्री
सिरसा5.4 डिग्री10.2 डिग्री
अंबाला8.6 डिग्री10.9 डिग्री
करनाल6.2 डिग्री13 डिग्री
फरीदाबाद6.3 डिग्री17.4 डिग्री
गुरुग्राम5.8 डिग्री15.4 डिग्री

पंजाब में कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले 2 से 3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर और पटियाला में जोरदार ठंड का असर जारी रहेगा। वहीं फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, फाजिल्का और मुक्तसर के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। इसके अलावा अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 14 जनवरी तक पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ठंड से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article