पुणे

Pune में बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त भीषण हादसा, खड़ी बस से टकराई कार, 2 लोगों की मौत और 4 घायल

Pune Accident News: पुण में एक स्विफ्ट कार ने सड़क पर खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार छह लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी के 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती काराय गया है। कार सवार युवक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।

Image

कार ने खड़ी बस को पीछे से मारी टक्कर

Pune Road Accident: पुणे के नवले ब्रिज पर आज तड़के भीषण हादसा हो गया। जहां एक स्विफ्ट कार ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे बाहरी हाईवे पर वडगांव ब्रिज के पास हुआ। कार में छह लोग सवार थे, ये लोग जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान वडगांव ब्रिज के पास रुकी बस को पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। इस एक्सीडेंट में दो की मौके पर ही मौत हो गई और 4 घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुणे-नासिक हाईवे पर हुआ हादसा

इससे पहले 17 जनवरी को भी पुणे-नासिक हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जहां एक तेज रफ्तार मिनी वैन की सड़क किनारे खड़ी एक बस से जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा 17 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे पुणे-नासिक हाईवे पर नारायणगांव के नजदीक हुआ था। मिनी वैन नारायणगांव की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक टेंपो ने मिनी वैन को टक्कर मार दी थी, जिससे उसका रास्ता बदल गया और मिनी वैन की बस से टक्कर हो गई।इस हादसे में वैन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई थी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article