पुणे

Pune News: पुणे ग्रामीण में टोरेंट गैस के सीएनजी स्टेशन अनिश्चित काल के लिए बंद, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 02:45 PM IST

Pune News: 27 जनवरी से टोरेंट गैस के सभी 42 सीएनजी स्टेशन अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगे। यह 42 सीएनजी स्टेशन पुणे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं। पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे ने व्यापार मार्जिन का भुगतान न होने के चलते इस हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि एमएनजीएल स्टेशन हमेशा की तरह खुले रहेंगे।

Image

42 सीएनजी स्टेशन बंद (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 42 सीएनजी स्टेशन अनिश्चित काल के लिए बंद
  • पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे ने किया हड़ताल का ऐलान
  • एमएनजीएल स्टेशन हमेशा की तरह खुले रहेंगे

Pune News: पुणे में सीएनजी वाहन मालिकों को शुक्रवार से मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके तहत पुणे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित टोरेंट गैस के सीएनजी स्टेशन 27 जनवरी से अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगे।

इस बात की जानकारी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे ने दी है। इसके लिए एसोसिएशन ने पुणे जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जानकारी भी दी है। इस मामले में पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे के अध्यक्ष ध्रुव रूपारेल ने कहा है कि, कई रिमाइंडर के बावजूद, कंपनी डीलरों को सीएनजी के प्रति किलोग्राम बढ़े हुए व्यापार मार्जिन का भुगतान नहीं कर रही थी, जिसे पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिसंबर 2021 में तय किया था। इसके लिए पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से कई रिमाइंडर दिए हैं लेकिन सभी प्रयास व्यर्थ हो गए।

टोरेंट गैस के स्टेशन अनिश्चित काल के लिए बंद

ऐसे में 27 जनवरी से टोरेंट गैस के सभी 42 सीएनजी स्टेशन अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगे। यह 42 सीएनजी स्टेशन पुणे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं। वहीं ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली दारूवाला ने कहा है कि, टोरेंट गैस बंद रहेंगे लेकिन एमएनजीएल स्टेशन हमेशा की तरह खुले रहेंगे। डीलरों के लिए बढ़े हुए व्यापार मार्जिन के मुद्दे पर पहले भी डीलरों और टोरेंट गैस के बीच समस्याएं रही थी। एमएनजीएल ने व्यापारियों को बढ़ा हुआ मार्जिन प्रदान करना शुरू कर दिया था।

राज्य सरकार भी दिए थे आदेश

हालांकि, टोरेंट कई आश्वासनों के बावजूद ऐसा नहीं कर रहा है। ऐसे में टोरेंट गैस के सीएनजी स्टेशनों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है और ऐसे में मालिक यह सीएनजी स्टेशन नहीं चला पा रहे हैं और कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि, राज्य सरकार ने नवंबर 2022 में सभी सीएनजी स्टेशनों को पेट्रोलियम मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार घोषित व्यापार मार्जिन का तुरंत भुगतान करने का आदेश जारी किया है ताकि उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा से बचा जा सके। हालांकि, पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार टोरेंट गैस ने अभी तक आदेश का पालन नहीं किया है, जिसके चलते पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे हड़ताल पर है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!