Pune News: अगर आप पुणे में रहते हैं और खुलकर थूकने में परहेज नहीं करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि अगर आप सार्वजनिक तौर पर थूकते हुए पाए गए तो सख्त कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लग सकता है। जी हां, पुणे नगर निगम ने बीते 10 दिनों में 353 लोगों के सार्वजनिक तौर से थूकने पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। इन 10 दिनों में प्रशासन ने खुलने में थूकने पर 3.5 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली की है। पुणे नगर निगम ने पिछले सप्ताह आयोजित जी20 शिखर बैठकों से पहले सार्वजनिक तौर से थूकने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया था।
अभियान के पहले तीन दिनों के भीतर नगर निगम ने 123 लोगों से जुर्माने के रूप में 1.23 लाख रुपये वसूल किए थे। ऐसे में अब नागरिक निकाय ने अब सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों के खिलाफ अभियान जारी रखने का फैसला किया है।
