Pune News: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) जंक्शन पर ट्रैफिक की रफ्तार सुनिश्चित करने के लिए, पुणे ट्रैफिक पुलिस ने 13 फरवरी से विश्वविद्यालय सर्कल को 'ट्रैफिक सिग्नल-फ्री' बनाने का फैसला किया है। इस बारे में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) विजय कुमार मागर ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने एसपीपीयू जंक्शन पर अलग-अलग तरह के अध्ययन किए हैं। जिसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया है कि विश्वविद्यालय सर्कल सिग्नल से फ्री होना चाहिए।
मौजूदा व्यवस्था से यूनिवर्सिटी सर्किल में ट्रैफिक कम होगा और मेट्रो के काम में भी ट्रैफिक कंजेशन से जुड़ी किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस को उम्मीद है कि, नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय जंक्शन पर अब ट्रैफिक धीमा नहीं होगा।
