पुणे

Pune News: पुणे एयरपोर्ट से प्रीपेड टैक्सी स्टैंड होगा शिफ्ट, 25 तारीख के बाद इस जगह से मिलेगी टैक्सी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 05:05 PM IST

Pune Metro News: पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद प्रीपेड ओला या उबर टैक्सी स्टैंड को अब दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। 25 जनवरी 2023 से प्रीपेड ओला या उबर टैक्सी स्टैंड को एयरो मॉल में शिफ्ट किया जाएगा क्योंकि स्टैंड और एयरपोर्ट का अनुबंध खत्म होने वाला है।

Image

एयरपोर्ट से प्रीपेड ओला या उबर टैक्सी स्टैंड शिफ्ट होगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट से हटेगा प्रीपेड ओला या उबर टैक्सी स्टैंड
  • एयरो मॉल में शिफ्ट किया जाएगा स्टैंड
  • स्टैंड और एयरपोर्ट का अनुबंध खत्म होने वाला है

Pune News: पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों को टैक्सी लेने के लिए काफी दूर तक पैदल चलना पड़ता था। ऊपर से लोगों की भीड़ में सामान लेकर चलना बहुत से यात्रियों के लिए मुश्किल हो जाता था। लेकिन अब यात्रियों की यह समस्या पूरी तरह की खत्म होने वाली है। अब प्रीपेड ओला या उबर टैक्सी के लिए यात्रियों को थोड़ा कम चलना होगा, क्योंकि 25 जनवरी 2023 से प्रीपेड ओला या उबर टैक्सी स्टैंड को एयरो मॉल में शिफ्ट किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक संतोष ढोके ने दी है। उन्होंने कहा है कि प्रीपेड ओला और उबर का अनुबंध पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ 25 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा है कि चूंकि पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रीपेड ओला और उबर स्टैंड के अनुबंध समाप्त होने वाले हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब निजी टैक्सी स्टैंड नवनिर्मित एयरो मॉल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

अब यात्रियों को इतना मीटर पैदल चलना होगा

यह एयरो मॉल पहले टैक्सी स्टैंड से कुछ मीटर नजदीक है। हालांकि इन स्टैंड्स को एयरो मॉल में शिफ्ट करने के बाद किराया एयरो मॉल के अधिकारी तय करेंगे। गौरतलब है कि प्रीपेड टैक्सी स्टैंड के एयरो मॉल बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाने के बाद, पुरानी बिल्डिंग में पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के यात्रियों के लिए अतिरिक्त जगह बनाई जाएगी। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि यात्रियों को दूसरे शहर जाने के लिए एयरपोर्ट पर कैब में बैठने के लिए लोगों को 500 से 1,000 मीटर पैदल चलना पड़ता था, लेकिन पुणे एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को मुश्किल से 400 मीटर पैदल चलना पड़ेगा।

पार्किंग क्षेत्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं यात्री

इससे साफ है कि अब यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वहीं पुरानी इमारत और एयरो मॉल को जोड़ने वाला एक फुट-ओवरब्रिज (एफओबी) मौजूद है। जिसके माध्यम से यात्री पार्किंग क्षेत्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं, जहां निजी प्रीपेड टैक्सी स्टैंड बुक कर सकते हैं। चूंकि एयरो मॉल बहुत दूर नहीं है। ऐसे में यह यात्रियों के लिए कोई समस्या पैदा होगा। साथ ही जगह बदलने से लोगों की भीड़ में भी कमी आने की संभावना है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!