पुणे

Pune News: शुक्रवार से PMPML ने शुरू की शहर के नए 10 रूट पर बस सेवा, मौजूदा 4 रूट का विस्तार भी किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 02:16 PM IST

Pune News: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) ने 10 नए रूट पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इसके अलावा 4 रूट का विस्तार भी किया है। पिछले कुछ महीनों से आम यात्री नए रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसको ध्यान में रखते हुए अब पीएमपीएमएल ने यह फैसला किया है।

Image

पीएमपीएमएल ने बढ़ाया रूट (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएमपीएमएल ने पुणे में 10 रूट पर शुरू की बस सेवा
  • 4 रूट का विस्तार भी किया गया है
  • लोग रूट बढ़ाने की कर रहे थे मांग

Pune News: पुणे में कई सड़के और रास्ते हैं, जहां पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) की बसें नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को पैदल चलने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन रास्तों पर लोगों की ओर से बस चलाने की मांग उठती रहती है। ऐसे में शहर के अंदर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पीएमपीएमएल ने गुरुवार को 10 नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। आज से यानी 3 फरवरी से पीएमपीएमएल ने पुणे के 10 नए रूट पर बस सेवा शुरू की है। इसके अलावा पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्रों में चार मौजूदा हिस्सों का विस्तार करने का भी फैसला लिया गया है।

इस बाबत पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, पिछले कुछ महीनों से आम यात्री नए रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसको ध्यान में रखते हुए अब पीएमपीएमएल ने 10 नए रूट पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं मौजूदा 4 रूट का विस्तार भी किया गया है।

इन नए रूट पर शुरू हुई बस सेवा

जिन नए रूटों पर पीएमपीएमएल बसें चलेंगी उनमें उरुली कंचन से नंदूर गांव, गुजरात कॉलोनी से पुणे रेलवे स्टेशन, आलंदी से खराडी, येवालेवाड़ी से पुणे रेलवे स्टेशन, हडपसर से पुणे रेलवे स्टेशन, शेववाड़ी से एनटी वाडी डिपो, आलंदी से तालेगांव डिपो, घरकुल शामिल हैं। इसके अलावा वसाहट से पिंपरी गांव, भोसरी से चिखली, और भोसरी से कोथरूड डिपो पर भी बस सेवा शुरू होगी। अभी तक इन रूट पर पीएमपीएमएल बस सेवा न होने के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इन रूट का हुआ विस्तार

वहीं बात करें रूट के विस्तार की तो परिवहन निकाय ने हडपसर-थेउर मार्ग को वाघोली, भारती विद्यापीठ-स्वारगेट से शनिवारवाड़ा, राजास सोसाइटी-स्वारगेट से शिवाजीनगर, और निगड़ी-नवलख उम्ब्रे को ग्रीन बेस कंपनी तक बढ़ाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि, येवलेवाड़ी से पुणे रेलवे स्टेशन जाने के लिए यात्रियों को दो बस बदलनी पड़ती थी, लेकिन अब रूट का विस्तार होने के बाद यात्रियों का समय बचेगा और उनका सफर भी आसान होगा। ऐसी ही सहुलियत अन्य रूट पर भी मिलने वाली है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित