पुणे

Pune News: पुणे के होटल में जोर से क्या हंसा ग्राहक, मालिक-वेटरों ने ऐसा हमला किया कि जान पर बन आई

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 03:47 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक होटल के अंदर मारपीट की घटना सामने आई है, जहां होटल मालिक और उसके कर्मचारियों ने 6 लोगों पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने होटल मालिक और होटल के वेटर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना होटल में जोर से बोले और हंसी मजाक करने की वजह से हुई थी।

Image

होटल मालिक और वेटर ने किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • होटल मालिक और उसके कर्मचारियों ने 6 लोगों पर हमला किया
  • पुलिस ने होटल मालिक और होटल के वेटर को किया गिरफ्तार
  • घटना होटल में जोर से बोलने और हंसी मजाक करने की वजह से हुई

Pune Crime News: पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल में खाना खाने आए दोस्तों को होटल मालिक और वेटर ने तेज आवाज में बात करने और हंसने के कारण किचन के चाकू से हमला कर मारने की कोशिश की है। इस मामले में पीड़ित शख्स ने भारती विद्यापीठ थाने में होटल मालिक और उसके वेटरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता की पहचान 25 साल के निशांत धनंजय के तौर पर हुई है। निशांत पुणे के दौलत नगर, धनकवाड़ी का रहने वाला है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, निशांत और उसके दोस्त प्रसाद, राकेश, मयूर और अन्य तीन दोस्त एक फैमिली रेस्टोरेंट में दोपहर का भोजन कर रहे थे। जब वे सभी मजाक कर रहे थे और जोर-जोर से बातें कर रहे थे तभी होटल के वेटर अक्षय ने उन्हें चिल्लाने से मना कर दिया था।

एक-दूसरे पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और उसके दोस्तों ने बात नहीं मानी तो रेस्टोरेंट का मालिक रघुनाथ वहां आया और शोर कम करने को कहने लगा। पुलिस ने आगे बताया है कि, रघुनाथ की पीड़ित पक्ष के साथ कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान रेस्टोरेंट के एक शख्स ने रसोई के चाकू से निशांत के दोस्त की गर्दन पर हमला किया और दूसरा हमला उसकी दाहिनी पसली में किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान प्रसाद ने हमलावर की कमर में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं होटल में वेटर अक्षय ने प्रसाद को लकड़ी के डंडे से मारा और गंभीर रूप से घायल कर दिया।

होटल मालिक और वेटर गिरफ्तार

राकेश और उसके दोस्त मयूर के सिर पर भी लकड़ी के डंडे से हमला कर घायल कर दिया। जब पीड़ित और उसके दोस्त वहां से भाग रहे थे, तभी कार से रेस्टोरेंट आए अजीत ने पीड़ित के दोस्त सनी को लकड़ी के डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और पीड़ित की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद निशांत ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर होटल मालिक ऋषिकेश और वेटर अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक थोराट मामले की आगे जांच कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article