पुणे

Pune Crime News: सूप में चावल देख भड़के दो सनकी ग्राहक, वेटर की पीट-पीटकर की हत्या

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 01:50 PM IST

Pune Crime News: पुणे में दो सनकी ग्राहकों ने एक होटल में काम करने वाले वेटर की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना पुणे के पिंपल सौदागर इलाके में एक होटल की है। आरोपियों ने मटन सूप ऑर्डर किया था। सूप में चावल देख ग्राहक को गुस्सा आया और उन्होंने वेटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Image

ग्राहकों ने वेटर की हत्या की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो सनकी ग्राहकों ने वेटर की बेरहमी से कर दी हत्या
  • घटना पुणे के पिंपल सौदागर इलाके की है
  • सूप में चावल देख ग्राहक को गुस्सा आया

Pune Crime News: होटल और रेस्टोरेंट में कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसे हो जाती है, जो हर किसी को हिलाकर रख देती हैं। बहुत बार छोटा सा मुद्दा इतना बड़ा रूप ले लेता है कि, लोग एक-दूसरे की जान के दुश्मन तक बन जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण पुणे में देखने को मिला है, जहां दो सनकी ग्राहकों ने एक होटल के वेटर की छोटी सी बात पर पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना पुणे के पिंपल सौदागर इलाके में एक होटल की है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि, पिंपल सौदागर इलाके में एक होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले 19 वर्षीय एक युवक की दो ग्राहकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान मंगेश पोस्टे के तौर पर हुई है, जो पिंपल सौदागर इलाके का ही रहने वाला है।

सूप में मिला चावल

इस पूरे मामले पर होटल के मालिक ने आरोपी ग्राहकों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, मंगेश पोस्टे की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार देर रात हुई इस घटना में होटल के दो अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी ग्राहक शराब के नशे में होटल में आए थे और उन्होंने अपने लिए मटन सूप ऑर्डर किया था। जब मटन सूप उनके पास आया तो उसमें चावल पड़ा देख वे भड़क गए। पहले दोनों मंगेश पोस्टे के साथ गाली-गलौच करने लगे। फिर उसे पीटना शुरू कर दिया।

एक आरोपी की हुई पहचान

जब पोस्टे ने पलटवार किया, तो उनमें से एक ने उसे पकड़ लिया। दूसरे ने एक लकड़ी की छड़ी उठाई और उस पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने उसके सिर पर हमला किया। उन्होंने होटल में काम करने वाले दो अन्य कर्मचारी मुटकुले और भवर पर भी हमला किया। पोस्टे ने गंभीर चोट के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले पर सहायक पुलिस निरीक्षक दिलीप पवार ने कहा कि, वेटर मंगेश पोस्टे के सिर में गंभीर तौर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों में से एक की पहचान कर ली है, जिसकी पहचान विजय के रूप में हुई है, जबकि दूसरे हमलावर का नाम ज्ञात नहीं है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article