पुणे

Pune News: सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, राजस्थान से किया गिरफ्तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 02:13 PM IST

Pune Crime News: पुणे पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले एक शातिर बदमाश को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि, उसने सेक्सटॉर्शन के जरिए 19 साल के एक युवक को ब्लैकमेल किया, जिसके चलते युवक ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल आरोपी पांच दिन की पुलिस हिरासत में है।

Image

सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले बदमाश गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाला एक शातिर गिरफ्तार
  • सेक्सटॉर्शन के जरिए 19 साल के एक युवक को किया ब्लैकमेल
  • फिलहाल आरोपी पांच दिन की पुलिस हिरासत में है

Pune Crime News: बीते कुछ वक्त से सेक्सटॉर्शन के मामलों में तेजी देखने को मिल रही हैं। सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटे पैसों की वसूली करते हैं। जिसके चलते बहुत से लोग आत्महत्या तक कर चुके हैं। अब पुणे पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले एक शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड को दत्तावाड़ी पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के गोथरी गुरु गांव से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान अनवर खान के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पुणे सत्र अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 12 अक्टूबर को दत्तवाड़ी पुलिस स्टेशन में आत्महत्या का एक मामला दर्ज किया गया था।

इस तरह लोगों को कर रहा था ब्लैकमेल

इस मामले में सेक्सटॉर्शन के जाल में फंस कर 19 साल के एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी अनवर खान मृतक युवक को यौन शोषण का आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। आरोपी मृतक से बार-बार पैसे की मांग कर रहा था और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने बताया कि, तकनीकी विशषज्ञियों की मदद से आरोपी के अलवर जिले में होने का पता चला था।

आरोपी ने किया पुलिस पर हमला

मामले पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर अक्षय सरोदे के नेतृत्व में एक टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की। जैसे ही पुणे पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची, स्थानीय गुंडों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। पुणे पुलिस टीम के दो लोग घायल हो गए, लेकिन वह मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफल रहे। दत्तावाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अभय महाजन ने कहा है कि, पुलिस टीम ने अनुमान लगाया है कि, कई स्थानीय निवासी इस तरह की साइबर धोखाधड़ी में शामिल हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि, पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने जा रही हैं, उन्होंने टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस किसी तरह हमले से बचने में कामयाब रही। हाथापाई का फायदा उठाकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, सरोदे और टीम ने चार किलोमीटर तक उनका पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!